बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली स्थित एक चप्पल-जूते की दुकान एवं गोदाम में गुरुवार की देर शाम आग लगने से कई लाख रुपए के जूते-चप्पल व फर्नीचर जलकर राख हो गये। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छह दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया गया। बथौली के मुखिया प्रतिनिधि शंभू शर्मा, उपमुखिया संतोष कुमार,अन्नू खान समेत अन्य ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बथौली के वार्ड 7 स्थित जवाहर फुटवेयर के थोक दुकान एवं गोदाम से आग की लपट व काला धुंआ उठते देख अफरातफरी मच गई। तीन मंजिले मकान से आग की लपट व धुंआ उठते देख स्थानीय लोगों के तत्क्षण सूचना बरौनी थाना पुलिस बरौनी,बेगूसराय तथा रिफाइनरी अग्निशमन केंद्र को दी।सूचना मिलते ही बरौनी अग्निशमन केंद्र से चार,बेगूसराय तथा रिफाइनरी से एक एक दमकल के आने के बाद ...