बदायूं, जुलाई 30 -- इस्लामनगर, संवाददाता। कस्बे में चप्पल और बनियान को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनिहार की है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला के रहने वाले सारिक कुछ दिन पहले दिल्ली में काम की तलाश में पड़ोसी समीर के पास गया था। वहां काम न मिलने पर वह वापस लौट आया, जबकि उसकी चप्पल और बनियान समीर के पास रह गई थी। यह भी पढ़ें- Amroha News: चाऊमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव, एक नाजुक समीर के घर लौटने पर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। म...