मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 25 -- 21वीं सदी में जहां लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं समझने का दावा किया जाता है। लड़कियां अब लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। वहीं, समाज में ऐसे भी परिवार हैं, जो लड़कियों को गंवार समझते हैं। चप्पल और दुपट्टा की वजह से शादी से पहले ही लड़का और लड़की के रिश्ते टूट रहे हैं। बिहार राज्य महिला आयोग में पिछले कई महीनों में ऐसे अनोखे मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में लड़की की शादी यह कह कर तय नहीं हुई कि वह चप्पल और दुप्पटे में लड़के से मिलने आ गई। चप्पल पहनकर और दुप्पटा ओढ़ कर आई लड़की को गंवार समझा गया और इससे तय शादी को बीच में ही तोड़ दिया गया। पिछले 3 महीने में ऐसे 30 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। सगाई में पर लड़की वालों ने लाखों रुपये खर्च किए। इंगेजमेंट में कई उपहार भी लड़की वालों ने दिए, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.