गिरडीह, मई 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चपुआडीह पीएम श्री उच्च विद्यालय से छड़ की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरा में बदमाश का तस्वीर कैद हो गयी है। सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई तस्वीर की भी पहचान कर ली गई है। इस सिलसिले में स्कूल के प्रिंसिपल मो जफरुल हक ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि रविवार रात विद्यालय का कैंपस फांदकर स्थानीय बदमाश द्वारा लगभग 70 हजार रुपए के छड़ की चोरी कर ली गई। सुबह में स्कूल खोलने पर विद्यालय प्रबंधन को इस घटना की जानकारी हुई। तब स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा गया। कैमरा में स्कूल कैंपस से छड़ चोरी कर ले जाते हुई तस्वीर कैद पायी गयी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कैमरा में कैद हुई तस्वीर की पहचान होने के बाद बेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.