चपरी में सड़क हादसे में सारूबेड़ा के युवक की मौत
बोकारो, अप्रैल 7 -- फुसरो-नावाडीह मुख्य मार्ग के चपरी पेट्रोल पंप के समीप बीते रविवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद स्थानीय जनों तथा नावाडीह थाना की पुलिस के सहयोग से दोनों को तत्काल फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार नावाडीह के सारूबेड़ा निवासी दीपक महतो को फुसरो ले जाने के लिए मुंगो निवासी विशाल सिंह बाइक से ले जा रहा था, तभी चपरी पेट्रोल पम्प के पास बाइक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे गड्ढे में जा गिरी जिससे यह घटना घटी। घटना की सुचना मिलने बेरमो थाना की पुलिस और नावाडीह थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.