बोकारो, मई 28 -- फुसरो। फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग में चपरी के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत के ललमटिया निवासी जितेंद्र महतो बताया जाता है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय जनों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक का नंबर डब्ल्यूबी23पी-7196 है। 5. चपरी के पास ट्रक के नीचे बाइक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...