बांका, अप्रैल 4 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शाहकुंड पथ पर चपरी गांव के तीखे मोड़ पर रोड ब्रेकर के टूट जाने से यहां दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। यूं तो इस जगह पर अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है, जिससे अधिकांशतः बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं। यह मोड़ इतना खतरनाक है कि यहां तेज गति से आने वाले ट्रक या अन्य कई बार सड़क किनारे बने घरों को ध्वस्त कर चुके हैं। जबकि बाइक आदि तो दुर्घटनाग्रस्त होते ही रहते हैं। यहां दुर्घटना अधिक होते देख विभाग ने चपरी गांव के दोनों ओर सड़क पर रोड ब्रेकर बनवाया। लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी खराब थी कि कुछ ही महीनों में दोनों ओर बने ब्रेकर टूट गए। अमरपुर का बाइपास रोड भी चपरी गांव के इसी मोड़ पर आकर मिलता है। जिससे वाहनों का परिचालन अधिक हो गया है। अब स्थिति यह है कि रोड ब्रेकर नहीं होने से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.