नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- कई सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाओं में फेल होने के बाद भुवनेश को गांव के एक शख्स ने ताना मारा - बिना दिल्ली जाए इस गांव में कोई पैदा नहीं हुआ जो SSC CGL परीक्षा निकाल दे। तब भुवनेश की उम्र करीब 18 वर्ष थी। उन्हें यह ताना चुभ गया। इस बात को अपनी ईगो पर लिया और ठान लिया कि वे बिना दिल्ली गए ही गांव से यह परीक्षा पास करके दिखाएंगे। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने बिना कोचिंग गांव से पढ़कर वो एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा क्रैक कर डाली जिसमें देश के 30 से 35 लाख युवा आवेदन करते हैं। वह केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर बने। यूपी के मुरादाबाद के पास जटपुरा गांव के रहने वाले भुवनेश को यह सफलता कोई अचानक नहीं मिली। इस राह में उनके रास्ते में पैसों की तंगी समेत कई बाधाएं आईं लेकिन उन्होंने घुटने नहीं टेके। एक समय था ...