पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय में संबंद्ध चपरासी और उसकी पत्नी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पुलिस ने दंपति की तलाश में बरेली से लेकर मुरादाबाद और संभल तक जाल बिछा रखा है। पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। हालांकि अभी कामयाबी नहीं मिली है। आरोपी के जिविनि स्थित कक्ष से पुलिस ने एक मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। डीआईओएस राजीव कुमार ने शनिवार को थाना कोतवाली में अपने कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ धोखाधडी, सरकारी धन हडपने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चपरासी और उसकी पत्नी ने अपने निजी खातों मंे एक करोड एक लाख रूपये की धनराशि का लेनदेन किया था। यह लेनदेन जून 2024 से लेकर दिसंबर 2025 तक किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम की सख...