रामपुर, जनवरी 31 -- रामपुर। बिलासपुर गेट स्थित चपटा कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का लकड़ी का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों ने सबसे पहले आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्काल फैक्ट्री मालिक गुड्डू और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। थाना गंज के इंस्पेक्टर पवन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में...