चपका में झामुमो प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन
गुमला, जून 25 -- घाघरा। प्रखंड के चपका में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन एससी एवं ओबीसी कल्याण मंत्री के निजी सचिव शिवराम कच्छप ने फीता काटकर किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।मौके पर शिवराम कच्छप ने कहा कि प्रखंड कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों को पार्टी की गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में बबलू खान, संजीव उरांव, सतेंद्र उरांव, निर्मल उरांव, श्रवण उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.