गढ़वा, दिसम्बर 27 -- चपकली गांव में हाथियों ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त चिनियां, प्रतिनिधि। थानांतर्गत चपकली गांव में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के तीन परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं। हाथियों ने सकीता देवी, सरिता देवी और कविता देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि सभी लोग रात में अपने अपने घर में सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे हाथी ने घर पर धावा बोल दिया। हाथी ने दीवारें तोड़ दीं। हाथी ने घर में रखे खाने-पीने का सामान, चारपाई, बिस्तर सहित अन्य घरेलू सामानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि अगर समय रहते वह पिछले दरवाजे से किसी तरह बाहर नहीं निकलते तो...