प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- अंतू। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को ब्रह्मदेव जागरण मंच की ओर से इलाके के मां चन्द्रिका देवी धाम पर 501 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। पदाधिकारियों ने कन्याओं को दान देकर उनका आशीर्वाद लिया। कन्याओं के पूजन के दौरान मां के जयकारों से समूचा धाम गुंजायमान रहा। कन्या पूजन में ब्रह्मदेव जागरण मंच के विजय राज ओझा, श्यामजी मिश्र,अजय पांडेय, विजय पाठक, महेश मिश्र, हरिशंकर मिश्र, मुन्ना शुक्ल, संत राम मिश्र, हरि प्रसाद उपाध्याय, सत्य प्रकाश ओझा आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...