हाजीपुर, अप्रैल 14 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय सदर प्रखंड अंतर्गत चन्द्रालय स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा नामांकन अभियान चलाया गया। नामांकन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पोषक क्षेत्र के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने का संकल्प शिक्षकों ने लिया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक गौतम कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों व विद्यालय कर्मियों समेत छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल कर घर-घर जाकर सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित कर रहे थे। जागरूकता रैली में शामिल बच्चे नामांकन के लिए जागरूकता के लिए स्लोगन लिखा तख्ती लेकर घर घर भ्रमण किया। इस अभियान के दौरान नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी ने जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों व अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- नाम...