कानपुर, फरवरी 28 -- चकेरी। अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर शनिवार को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में शौर्य एवं नमन रैली निकाली गई। शुभारंभ पुलिस मॉडर्न स्कूल से हुआ जो पूर्वी गेट, गिरिजा नगर, राम नगर, श्याम नगर होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक गई। रैली का शुभारंभ सेनानायक बीबी चौरसिया ने किया। रैली में सबसे आगे पीएसी के जवान बाइकों पर राष्ट्रध्वज लेकर चल रहे थे, फिर पीएसी बैंड की मधुर देशभक्ति धुनें बज रही थीं। बैंड के पीछे स्कूली बच्चे आज़ाद चल रहे थे। छात्रों के पीछे संगीत व उद्घोषणा करते हुए जवानों का वाहन था। सबसे पीछे वाहिनी के जवान मार्च कर रहे थे। रास्ते में आम नागरिकों को स्कूल के पम्पलेट, टॉफियां वितरित किए गए, जिससे जनता में भारी उत्साह व सकारात्मक संदेश गया। वहीं दूसरा कार्यक्रम वाहिनी के मनोरंजन कक्ष में वाद-विवाद प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.