चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर नेताजी संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कांवली रोड स्थित कार्यालय पर गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके देशप्रेम और अदम्य साहस को याद किया। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल है। उन्होंने अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया और जीवित रहते उनके हाथ न आने का संकल्प निभाते हुए मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। इस दौरान प्रदीप कुकरेती, विनोद असवाल, जय बिष्ट, दानिश नूर, सुशील विरमानी और गुलाम मुस्तफा समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: भारत माता के जयकारों से गूंजा आजाद पार्क यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर परशुराम स्वाभिमान सेना ने दी श्रद्धांजलि यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.