गया, जून 7 -- बांकेबाजार के एक निजी मैरेज हॉल में रविवार को चंद्रवंशी समाज की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खनन, भूतत्व व कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी थे। समारोह में इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को संगठित और एकजुट रहने की आवश्यकता है। समाज के सभी लोग, चाहे गरीब हों या अमीर, समान रूप से सम्मान और अधिकार के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आज भी कई लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- अति पिछड़ा समाज को सम्मान और भागीदारी दे रही भाजपा : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा...