बेगुसराय, अप्रैल 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित चन्द्रभागा नदी पर पुल बना है। इसके क्षतिग्रस्त होकर धंस जाने के कारण मंगलवार की रात एक मिल्क वैन उसमें फंस गया। इसके कारण उस होकर गुजरने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। मालूम हो कि इस पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी समस्तीपुर रोसड़ा डिवीजन के द्वारा चन्द्र भागा नदी पर इस पुल का निर्माण 2022-23 में किया गया था। इसके निर्माण के समय भी गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया था। इस संबंध में गढ़पुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य शिवनारायण झा ने बताया कि इस पुल की ढलाई किए जाने के बाद सेंटरिंग खुलते ही पुल ध्वस्त हो गया था। संवेदक द्वारा फिर से उसे पर ढलाई किया गया था। इस सब के पीछे मेटेरियल की गुणवत्ता की कमी थी। गढ़पुरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दिलीप शर्मा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.