मऊ, अप्रैल 26 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरियाबाद खास में अखण्ड भारत के निर्माता चन्द्रगुप्त मौर्य एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान गांव के संघर्षों के प्रतीक रहे स्व.राजेंद्र मौर्य की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल कुशवाहा शास्त्री ने करते हुएसम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को जननायक बताया। कहा कि अत्याचारी शासन का अंत कर जनता को न्याय दिलाया। साथ ही युवाओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं और श्रमिकों को अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर नागरिक को सत्ता में भागीदारी मिलने ...