संभल, नवम्बर 28 -- जनपद में एक सितंबर को नाले में डूबकर मासूम और हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी। चन्दौसी में हेड कांस्टेबल गणेश चौथ मेले में ड्यूटी पर जा रहे थे तभी नाले में गिर गए थे और रायसत्ती थाना क्षेत्र में परिजनों के साथ जात लगाकर लौट रही चार वर्षीय मासूम का पैर फिसलने से वह भी नाले में बह गई थी। बारिश में नाले का बहाव काफी तेज था। उसका शव डेढ़ सौ मीटर दूर मिला था। डीएम-एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था, लेकिन इन तीन महीनों में कुछ नालों को ढकने का कार्य किया गया है जबकि चन्दौसी में नाले ढकने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी भी तमाम नाले जिलेभर में खुले पड़े हैं। जनपद बिजनौर के थाना नगीना के गांव पुरैनी निवासी रजनीश (40 वर्ष) की वर्ष 2011 में पुलिस में तैनाती हुई थी। वह संभल पुलिस लाइन में तैनात था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.