संभल, मई 29 -- महापुरुष स्मारक समिति के तत्वाधान में कैंप कार्यालय पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाज सुधारक वीर सावरकर की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य वक्ता कवि माधव मिश्रा ने बताया कि क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, चिंतक लेखक, कवि प्रखर, वक्ता राजनेता और हिंदू महासभा के संस्थापक थे। उन्होंने बंगाल विभाजन के दौरान विदेशी कपड़ों की होली जलाई थी। 1937 में वह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष चुने गए वीर सावरकर की सोच 70, 80 वर्ष आगे की ओर अखंड भारत बनाने की थी। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर जयंती पर हिंदू महासभा नें भारत रत्न और संसद में प्रतिमा लगाने की मांग की इस दौरान पंडित सच्चिदानंद शर्मा, रश्मि शर्मा, सत्यप्रिया ...