संभल, अप्रैल 3 -- शहर के फव्वारा चौक स्थित सुभाष प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को "निस्वार्थ एक पहल" कोचिंग द्वारा मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कोचिंग संचालिका कविता शर्मा ने बताया कि कोचिंग में अध्ययनरत छात्रा शिवांगी, निवासी ग्राम अकबरपुर चितौरी, ने कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अलावा एक अन्य छात्रा ने अटल आवासीय विद्यालय की परीक्षा में भी सफलता हासिल की। कार्यक्रम में उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कोचिंग में बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.