संभल, जून 18 -- मोहल्ला बूढी माता मंदिर में बुधवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तीन दिवसीय हुई विधि विधान से हुई पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रीश्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माता की चौकी पूजन संपन्न कराया गया। उसके अगले दिन पीठ पूजन एवं हवन विधि विधान से पुजारी द्वारा कराया गया। इसके बाद बुधवार को हस्त धारा स्नान के बाद स्थापना से पूर्व शिव परिवार का श्रद्धालुओं द्वारा नगर भ्रमण कराया गया। इस सप्ताह पर अंकित वार्ष्णेय, राहुल, राजीव, सौरभ, गौरव, दुर्गेश, अंजलि, झिलमिल, प्रिया, शालिनी, भावना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- माता मंदिर में शिव परिवार की स्थापना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...