चन्दौसी में बहन की शादी से चंद घंटे पहले करंट से किशोर की मौत
संभल, जून 19 -- जिस घर में गुरुवार को शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम छा गया। बहन की शादी की तैयारियों में जुटा 14 वर्षीय किशोर घर के कमरे की लाइट ठीक कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे से बहन की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। यह दर्दनाक घटना थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा की है। गांव निवासी दीपक (14) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह की बहन काजल की शादी तय थी और गुरुवार रात जनपद मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र स्थित गांव विजयपुर से बारात आनी थी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था और विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे दीपक घर के एक कमरे की बिजली की लाइट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट उसकी चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया। जब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.