चन्दौसी में परिवार को बंधक बनाकर नगदी सहित पांच लाख की लूट
संभल, मार्च 24 -- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक परिवार को बदमाशों ने बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की लूट की। घटना के बाद शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। भीड़ ने मारपीट कर पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना असालतपुर जारई गांव में मध्यरात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच पांच बदमाश हरपाल पुत्र पीतांबर पाल के घर में घुस गए। इस दौरान हरपाल अपनी पत्नी आशा और तीन बच्चों (काव्या, अनमोल, मानवी) के साथ बरामदे में सो रहे थे। बदमाशों ने बच्चों को उठाया और दंपति को कमरे में ले जाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। लुटेरों ने अलमारी में रखी 50-60 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कान व गले के आभूषण उतरवा लिए। घटना को अंजाम देने के बाद जब बदमाश घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.