संभल, मार्च 24 -- मुरादाबाद रोड पर सोमवार शाम रोडवेज की टक्कर से पल्लेदार घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पल्लेदार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल निवासी रामगोपाल (42) पुत्र श्यामलाल जनपद बदायूं के मुड़िया खेड़ा से ममेर साले के दसवां संस्कार से चंदौसी लौट रहा था। चंदौसी से पैदल घर जाते समय मुरादाबाद रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तारा रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पल्लेदार ने दमतोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी कुसुम सहित चार बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.