संभल, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले संभल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को मौलागढ़ स्थित 'वृंदावन धाम' नामक घी निर्माण इकाई पर मारे गए छापे में विभाग की टीम ने सेहत के लिए बेहद खतरनाक रसायन और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की। मौके से नकली घी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला रिफाइंड ऑयल, वनस्पति, कृत्रिम एसेंस, रंग, विभिन्न अपमिश्रक और कई प्रकार के अज्ञात रसायन मिले। यही नहीं, खाद्य और अखाद्य पदार्थों के अलग-अलग लेबल भी बरामद हुए, जिससे इकाई में तैयार किए जा रहे उत्पादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को इकाई में मिलावट किए जाने की सूचना मिली थी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय...