संभल, फरवरी 12 -- कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित केंद्रीय भंडारण गृह द्वितीय में बुधवार शाम सीबीआई की टीम ने छापा मारा। गाजियाबाद से आई सीबीआई की टीम ने एक राइस मिल स्वामी से रिश्वत मांगने के मामले में यह बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी के दौरान वेयरहाउस के गेट बंद कर दिए और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से आई सीबीआई की 8 से 9 सदस्यीय टीम शाम करीब चार बजे मंडी समिति स्थित भंडारण गृह पहुंची। टीम के आते ही परिसर में हड़कंप मच गया। सीबीआई के अधिकारियों ने तुरंत अंदर दाखिल होकर मुख्य दरवाजा बंद करा दिया और किसी के भी बाहर जाने या अंदर आने पर पाबंदी लगा दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक राइस मिल स्वामी की शिकायत पर हुई है। मिल स्वामी का आरोप है कि भंडारण गृह के तीन से चार अधिकारियों न...