संभल, मार्च 20 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा ईकाई ने शुक्रवार को चन्दौसी में एम्स की स्थापना को लेकर राज्यमंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपा। एम्स की स्थापना से क्षेत्रीय व जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हें उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ज्ञापन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय व आर्थिक समस्या होती है। यदि चन्दौसी में एम्स की स्थापना होती है, तो न केवल जनपद बल्कि आसपास के जिलों को भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि चन्दौसी भौगोलिक दृष्टि से एक उपयुक्त स्थान है और यहां बेहतर सड़क व रेल संपर्क मौजूद है। जो एम्स की स्थापना के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.