संभल, मार्च 12 -- जनपद के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति एवं लोगों की समस्याओं के दृष्टिगत बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। जिसमें सुधीर कुमार सोनी नगर मजिस्ट्रेट, अमिताभ चतुर्वेदी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी और यातायात पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहे और मुख्यतः चन्दौसी चौराहा पर जाम की स्थिति के दृष्टिगत लगभग 50 मीटर की परिधि में नो वेंडिग जोन घोषित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगावाए गए। इस क्षेत्र में मार्ग पर कोई भी ठेला, ई-रिक्शा या अन्य वाहन खड़ा न किया जाये, नियमों का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध पुलिस कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ठेला, ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों/ स्वामियों को जागरूक किया गया कि वह चौराहों के आस-पास अपना वाहन, ठेला आदि खडा न करें, इससे यातायात बाधित होने के कारण जाम की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.