हल्द्वानी, मई 17 -- हल्द्वानी। चन्दन हॉस्पिटल हल्द्वानी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा और नैतिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को एक साथ पांच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएं और प्रमाणन प्राप्त हुए हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने बताया कि अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेल्थकेयर गुणवत्ता मानकों के लिए एनएबीएच तथा प्रयोगशाला सेवाओं की सटीकता के लिए एनएबीएच एक्रेडिटेशन मिला है। इसके अलावा, डायलिसिस सेवाओं में उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए क्यूएआई, संक्रमण नियंत्रण और स्टेरिलाइजेशन प्रक्रियाओं के लिए सीएएचओ(सीएसएसडी) सर्टिफिकेशन तथा आपातकालीन सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए एनएबीएच इमरजेंसी सर्टिफिकेशन से दिया गया है। एनएब...