चन्दन यात्रा के चौथे दिन वनविहारी वेश में सजे श्रीकृष्ण
पटना, अप्रैल 23 -- मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ में चल रहे 21 दिवसीय श्रीकृष्ण चंदन श्रृंगार, फुल बंगला एवं झांकी महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का वनविहारी वेश श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को वन थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। लखनऊ और वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार की गई इस विशेष सजावट में नदी, पर्वत, पेड़-पौधे, फल-फूल आदि का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भगवान श्रीकृष्ण वन में विचरण कर रहे हों। भगवान को पुष्प मुकुट, माला एवं विविध फूलों के आभूषणों से वन देवता स्वरूप में अलंकृत किया गया। महोत्सव के दौरान भगवान को शीतल भोग, फल एवं शरबत अर्पित किया गया। संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं, विशेषकर युवाओं की भारी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.