गौरीगंज, मार्च 24 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के पारसपटी अगरावां निवासी किसान उदयभानु ने लगभग एक बीघे खेत में चने की फसल तैयार की थी। वह पक चुकी फसल को काटने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन दो दिन पूर्व ही चोर रात में उनकी चने की पूरी फसल काट ले गए। किसान ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.