नई दिल्ली, मार्च 15 -- ब्रेकफास्ट में प्रोटीन वाली डायट लेने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई प्रोटीन डायट हड्डियों को मजबूत करने, बालों-त्वचा को हेल्दी रखने और बॉडी की रिकवरी में मदद करती है।इसके अलावा जब प्रोटीन की सही मात्रा खाते हैं तो मांसपेशियों के डैमेज को रोका जा सकता है। लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर हाई प्रोटीन डायट के लिए क्या खाएं। तो यहां जानिए चने और पनीर रैप की रेसिपी। पहले स्टफिंग के लिए बनाएं टिक्की स्टफिंग की टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप उबले हुए छोले, एक छोटा प्याज कटा हुआ, ताजा हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, दो बड़े चम्मच चावल का आटा। इसके अलावा आप...