चना बीज घोटाला में गवाह का प्रतिपरीक्षण पूरा
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। वर्ष 2013-14 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को चना बीज वितरण में हुई 87.63 लाख रुपये की कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में गवाह सतीश कुमार का प्रतिपरीक्षण पूरा हो गया। पीठासीन अधिकारी भारत यादव ने अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की है। सीबीआई के अनुसार, योजना के लागू करने में नियमों का उल्लंघन कर अनुदान के लिए अस्वीकृत चना बीज का वितरण कराया गया। साथ ही एक कारोबारी को औपचारिक नियुक्ति से पहले ही बड़ी मात्रा में बीज उपलब्ध कराने का भी आरोप है। यह भी पढ़ें- एनआरएचएम घोटाले में दो गवाहों के बयान दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.