औरैया, दिसम्बर 26 -- थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 20 दिसंबर की रात करीब 11 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। आरोप है कि रिश्तेदारी में आने वाला युवक, जो अक्सर उनके घर आता-जाता था, लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। इस घटना में युवक की भाभी पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने रात भर और उसके बाद भी काफी खोजबीन की, लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.