बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। बिसंडा कस्बा निवासी राजकुमार सिंह चौहान ने थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसके खेत से कई दिनों से चोरी से चने की फसल उखाड़ी जा रही थी। उसने निगरानी शुरू की तो चार अप्रैल को कस्बा के बंबा यादव, उसके पुत्र कंधैया को चना उखाड़ते पकड़ लिय और समझाकर भगा दिया। शाम को उलाहना देने उसके घर गया तो कंधैया, उसके पुत्र भैयालाल, भाई मइयादीन यादव,उसका पुत्र शंकर, भोला, बंबा ने मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...