गोपालगंज, मार्च 19 -- थावे। एक संवाददाता थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे उस पर सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया गया। बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले हैं। वे ऑटो से लछवार दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चनावे गांव के पास ऑटो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। घायलों में गायत्री देवी, विपत्ति देवी, रूबी देवी, अभिषेक शर्मा, मुन्नी देवी, राबड़ी देव...