गोपालगंज, मार्च 15 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के चनावे स्थित मंडल कारागार में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बंदियों के बीच आध्यात्मिक एवं नैतिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बंदियों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और अपराध से दूर रहने का संदेश दिया गया। राजस्थान के माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारागृह केवल सजा का स्थान नहीं, बल्कि स्वयं को सुधारने का अवसर देने वाला सुधारगृह है। उन्होंने कहा कि कुसंग, सिनेमा, नशा, क्रोध, लोभ, लालच और अहंकार जैसे मनोविकार मनुष्य को अपराध की ओर धकेलते हैं। इन बुराइयों से बचने के लिए राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है। इसे व्यर्थ कर्मों में न ग...