बगहा, मई 18 -- मझौलिया,एसं। चनायनबान पंचायत के खुटिया इंदु स्थित मंदिर परिसर में सोमबार को एक बैठक आयोजित कर आगामी 21 नवंबर को 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अनिल कुमार पांडेय ने की। श्री पांडेय ने कहा कि जनसहयोग के माध्यम से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से यह सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा।इसमें सभी तबके के लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।सचिव अभय पाठक ने कहा कि सामाजिक समरसता और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि पांच कुंवारी कन्याओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है।मौके पर बीरेंद्र गुप्ता,प्रेमकांत मिश्रा, छ यादव, मुकेश कुमार यादव आदि ने अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...