बगहा, जुलाई 16 -- बेतिया। सुदूर ग्रामीण आबादी तक परिवहन सुविधा के लिए राज्य परिवहन प्राधिकार ने पश्चिम चंपारण सहित अन्य चार नए रूटों पर बसों का परिचालन करने की घोषणा की है। इसमें दो रूट उतर बिहार से जुड़े हैं। इसी कड़ी में 71 किलोमीटर लंबा जिले के चनपटिया प्रखंड के लालगढ़ से बगहा स्टेशन तक के लिए नया रूट अधिसूचित किया गया है। इस रूट में बेतिया, लौरिया, चौतरवा व बगहा बाजार शामिल है। उपरोक्त यह रुट क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मुजफ्फरपुर के अधीन है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस नए रूट पर बस आपरेटरों को परमिट जारी किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार से बस परमिट लेकर आपरेटर बस चलायेंगे। इस रूट पर बस के परिचालन होने से बेतिया एवं बगहा के लोगों को काफी फायदा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...