पटना, जनवरी 16 -- चनपटिया मॉडल की इकाइयां गहरे आर्थिक संकट में फंस गयी हैं। अब इन्हें आर्थिक संकट से बचाने के लिए राज्य सरकार आगे आई है। इनके लिए सरकार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का रास्ता निकाल रही है। इसके लिए चनपटिया स्टार्ट अप जोन परिसर से जुड़ी इकाइयों को विशेष परिस्थिति मानते हुए मौजूदा नियम में बदलाव करने की तैयारी है। चनपटिया मॉडल की 58 इकाइयां इस समय भारी आर्थिक परेशानियों से गुजर रही हैं। इनके समक्ष पूंजी का संकट पैदा हो गया है, लेकिन मौजूदा नियम के कारण इन्हें मदद नहीं मिल पा रही है। इसलिए सरकार ने अपनी नीति में बदलाव करने का फैसला किया है। इन इकाइयों को मदद के लिए वस्त्र एवं चर्म नीति 2022 में आंशिक बदलाव किया जाएगा। मौजूदा नियम के तहत उन्हीं इकाइयों को आर्थिक मदद दी जा सकती है, जिनका पूंजी निवेश 25 लाख से अधिक है, लेकिन चनपट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.