चनपटिया में 44 घर जलकर राख, करोड़ों का हुआ नुकसान
बगहा, अप्रैल 5 -- बेतिया/चनपटिया, हिसं/नसं। चनपटिया के चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला वार्ड संख्या-दो में आग लगने से 44 घर जलकर राख हो गए। शनिवार की रात करीब 12 बजे घटी इस घटना में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान है। आग लगने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने बताया कि खैरवा टोला में भीषण आग से 44 घर जल गए हैं। प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारियों से अग्निकांड में क्षति का आकलन कराकर सभी पीड़ितों के बीच 12-12 हजार रुपये का चेक अनुग्रह राशि के रूप में दिया गया है। फिलहाल गांव में कम्युनिटी किचन के जरिए पीड़ित परिवारों के खाने की व्यवस्था की गयी है। सूत्रों के अनुसार खैरवा टोला में शनिवार की रात करीब 12 बजे खेदू राम के मवेशी रखने वाले बथान से अचानक आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आग देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.