बगहा, मार्च 2 -- चनपटिया। चनपटिया पुलिस ने शराब की बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार की देर शाम अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर 33.42 लीटर शराब बरामद किया है। इसकी जानकारी सोमवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चनपटिया के दिलीप चौक के समीप से 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ धंधेबाज टिकुलिया निवासी संदीप कुमार (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वही पुलिस ने चनपटिया बाजार के हैजा गली में छापेमारी कर मीट की एक दुकान से 180 एमएल की 19 अदद एटपीएम टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस की इस कारवाई से धंधेबाजों में खलबली मच गयी है। बता दें कि होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस की टीम कारवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.