चनपटिया में आंधी-बारिश से गिरे पोल, बिजली गुल
बगहा, जून 6 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया में शुक्रवार की रात आंधी के साथ हुई बारिश ने बड़ी तबाही मचाई है। रात 10 बजे के बाद आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक तेज गर्जन के साथ आंधी-पानी होती रही।
बिजली व्यवस्था में समस्या चनपटिया नगर के पकड़ीहार में सड़क पर दो-दो जगह बिजली का पोल टूटकर गिर गया। वही मुशहरी सेनुअरिया गांव में आंधी से बिजली के खंभे पर पेंड़ गिर गए। इस दौरान कई जगहों पर रात भर बिजली गुल रही। हवा व पानी थमने के बाद पीएसएस से आपूर्ति चालू करते ही फाल्ट शुरू हो गए। वहीं जहां बिजली मिली भी तो रात में कई बार ट्रिपिंग हुई। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग के बाद लाइनों पर मरम्मत शुरू की।
बिजली आपूर्ति सामान्य जेई गुरुकेश शास्त्री ने बताया कि शनिवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर ली गई। कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.