बगहा, मार्च 26 -- चनपटिया। चनपटिया नगर के चहुंमुखी विकास के लिए बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में सशक्त बोर्ड की निर्णायक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद रजनी देवी एवं संचालन कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार ने किया। इस दौरान सशक्त बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मेज थप-थपाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 76.51 करोड़ रुपए का बजट पारित किया। इस बजट के माध्यम से नगर की बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया गया है। जल जमाव से मुक्ति के लिए आधुनिक स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण होगा। स्वच्छता और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) संयंत्र स्थापित होगा। पार्क, स्टेडियम, पुस्तकालय, पोखरा जीर्णोद्धार एवं सम्राट अशोक भवन के निर्माण जैसी बड़ी योजनाओं से नगर संवरे...