चनपटिया:छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
बगहा, जून 13 -- चनपटिया। चनपटिया-बेतिया रेलखंड पर कैथवलिया रेलवे ढ़ाला के समीप नौवीं वर्ग का छात्र मंतोष कुमार (17) ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार के दोपहर बाद की है। मृतक चनपटिया के अहीरटोली निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र था। रेल पुलिस के सब इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। 15216 डाउन मेल एक्सप्रेस के चालक ने घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। उन्होंने रेलवे को बताया है कि ट्रेन चनपटिया स्टेशन से खुलने के बाद इलेक्ट्रिक पोल संख्या-224/9 के समीप जब पहुंची, तो पटरी के किनारे पहले से खड़ा युवक ट्रेन के आगे कूद गया। उसने किस कारण से आत्महत्या किया है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है। घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.