चनचनी कॉलोनी में गार्ड की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका
धनबाद, जून 18 -- धैया स्थित चनचनी कॉलोनी में एक गार्ड की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मृतक अनिल कुमार सिंह उर्फ बीरबल यादव (50) कोयला कारोबारी जितेंद्र अग्रवाल के आवास 'यशोवन' में पिछले लगभग 20 वर्षों से गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने शव की स्थिति पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई और मौके पर जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार, बीरबल यादव गुरुवार रात करीब 10 बजे ठाकुरकुल्ही स्थित अपने घर से भोजन कर ड्यूटी के लिए चनचनी कॉलोनी पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उन्हें मैनेजर पवन का फोन आया, जिसमें बताया गया कि रात में किसी कारणवश बीरबल की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव जमीन पर पड़ा हुआ था तथा नाक, कान और मुंह से काफी मात्रा में खून बह रहा था। परिजनों का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.