सीवान, अप्रैल 9 -- सीवान,हिन्दुस्तान संवाददाता। खेल विभाग बिहार सरकार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय चनउर के शूटिंग रेंज में ट्रायल ,चयन प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। खिलाड़ियों का चयन बैटरी टेस्ट व स्किल टेस्ट के माध्यम से किया गया। बैटरी टेस्ट में बॉल थ्रो,106 शटल रेस , ब्रोड जंप, वर्टिकल जंप, 200 मी दौड़, लंबाई, वजन स्किल टेस्ट में बॉल थ्रो व पासिंग स्किल के आधार पर चयन किया गया।ट्रायल में सीवान, छपरा गोपालगंज के बालक, बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में लगभग 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इधर, हॉकी का ट्रायल प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज पंजवार में 16 को आयोजित किया गया है। खिलाड़ियों के ट्रायल व चयन के लिए राज्य प्राधिकरण से मुकेश कुमार यादव, निलेश कुमार को...