चदरा गांव में पांच दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान शुरू, ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार
पूर्णिया, जून 29 -- बायसी, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सौजन्य से डगरूआ प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत चदरा गांव में रविवार से पांच दिवसीय विधिक एवं कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अभियान के तहत आयोजित पहले दिन के कार्यक्रम में अधिवक्ता मोदब्बिरुल इस्लाम ने ग्रामीणों को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, गिरफ्तारी के समय नागरिकों के अधिकार, भूमि विवादों के कानूनी समाधान, सूचना का अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता, भरण-पोषण के अधिकार, तलाक संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.